दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार विमान वाहक पोत खरीदेगा जापान

चीन और उत्तर कोरिया से खतरे को भांपते हुए जापान ने अपनी रक्षा नीति में बदलाव किया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह पहली बार विमानवाहक पोत खरीदने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नई पंचवर्षीय रक्षा योजना को मंजूरी दी गई। इसमें 244 अरब डॉलर के बजट का प्रावधान किया गया है।यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत जापान दर्जनों लड़ाकू विमान खरीदने के साथ ही पहले से मौजूद दो हेलीकॉप्टर कैरियर को भी उन्नत किया जाएगा।

ये भी पढ़े –

उल्लेखनीय है कि जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद युद्ध विरोधी संविधान अपनाते हुए अपने सैन्य बल को केवल रक्षात्मक उद्देश्य के लिए रखने पर जोर दिया था। लेकिन हाल में उत्तर कोरिया से मिलने वाली चुनौती और क्षेत्र में चीनी सैन्य बल की बढ़ती पैठ को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस नीति में थोड़ा बदलाव किया है।

देश की सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए आबे के कई कदमों में नई रक्षा योजना भी शामिल है। अमेरिका और जापान के बीच बढ़ते सहयोग के बीच आबे सरकार अमेरिका से करीब 8.8 अरब डॉलर में 42 एफ-35 और 105 एफ-35 ए विमान भी खरीदेगी।

SOURCEhindusthan samachar
Previous articleगूगल रैंक में पिछड़ने के बाद सनी लियोन ने करवाया हॉट फोटो शूट, देखें तस्वीरे
Next articleइसरो का जीसैट-7 ए उपग्रह लॉन्च, वायुसेना को होगा फायदा