श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट, 42 लोगों की मौत व 200 से अधिक घायल

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार की सुबह छह जगहों पर सीरियल बम विस्फोट हुआ है। इसमें 42 लोगों की मारे जाने की सूचना है, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। हालांकि मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। जिन जगहों पर विस्फोट हुआ है, उनमें तीन चर्च और तीन होटल शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बटिकालोआ, नेगोमबो और कोलंबो के चर्चों में और होटल शांगरी ला और किंग्सबरी सहित होटलों में धमाका हुआ है। इसमें अब तक 42 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

मैनपुरी में सड़क हादसा, सात की मौत, तीन दर्जन से अधिक घायल

उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल (रविवार) को ईसाईयों की ओर से चर्च में ईस्टर का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विस्फोट की निन्दा की है। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हूं। भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर 94112422788/94112422789 जारी किया गया है।

इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलाई है। वहां पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें काम पर लौटने को कहा गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles