Shah Rukh Khan Meet Fans: ‘पठान’ की सफलता के बाद पहली बार सामने आए किंग खान, मन्नत की बालकनी से ऐसे किया शुक्रिया अदा

Shah Rukh Khan Meet Fans: ‘पठान’ की सफलता के बाद पहली बार सामने आए किंग खान, मन्नत की बालकनी से ऐसे किया शुक्रिया अदा

 बॉलीवुड के किंग की फिल्म पठान  नए रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं। चार साल के बाद किंग  खान ने पठान के जरिए कम बैक किया है और आते ही वो कर दिखाया है, जो आजतक बॉलीवुड में किसी स्टार ने नहीं किया है।

पूरे विश्व में शाहरुख खान ने अपना ऐसा मैजिक चलाया हुआ है कि फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरजस्त बिजनेस करने में लगी हुई है। पठान को शानदार सफलता मिली है और इसी के चलते फिल्म ने पांचवे दिन यानी रविवार को भी 70 करोड़ का तूफानी बिजनेस किया है। इसके साथ ही इंडिया में पठान का टोटल बिजनेस 277 करोड़ तक जा पहुंचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

पठान का बोलबाला अब हर तरफ है और इसी के चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म आज यानी सोमवार का कलेक्शन सामने आने के बाद इंडिया में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। गौरतलब है कि पांचवे दिन पठान का पूरी दुनिया में कलेक्शन बेहद शानदार रहा और फिल्म ने पांच दिन में ही 550 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही किंग खान ने फिल्म की सफलता के बाद पहली बार फैंस को दीदार दिए और मन्नत की बालकनी से फैंस पर खूब प्यार लुटाया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस दौरान शाहरुख खान ने सिर झुकाकर फैंस को थैंक यू बोला और उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)