जब राजकुमार की बेटी से परेशान होकर शाहिद ने दर्ज करा दी थी F.I.R, जानें पूरा मामला

जब राजकुमार की बेटी से परेशान होकर शाहिद कपूर ने दर्ज करा दी थी एफआईआर, जानें पूरा मामला
 शाहिद कपूर  कई एक्ट्रेसेस को भी अपना दीवाना बना चुके हैं। इनमें से एक नाम एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ का भी है।  वास्तविकता शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दूसरी तरफ, शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।
दरअसल, वास्तविकता को शाहिद से एकतरफा प्यार हो गया था। शुरुआत में शाहिद ने इसे अनसुना कर दिया। लेकिन फिर दिन पर दिन स्थिति गंभीर होती गई। एक दिन शाहिद कपूर बहुत परेशान हो गए। उन्होंने वास्तविकता पंडित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ दिया।