दिल्ली हिंसा में पिस्तौल लहराने वाला आरोपी शाहरूख गिरफ्तार

दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले आरोपी शाहरूख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शाहरूख ने दिल्ली हिंसा के दौरान 8 फायरिंग की थी। शाहरूख को पुलिस ने बरेली से पकड़ा है। बता दें कि शाहरूख को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 टीमें गठित की थी।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने दिए सोशल मीडिया छोडने के संकेत, ये हो सकती है वजह

जिसमें स्पेशल सेल भी शामिल था। शाहरूख पर आरोप है कि उसने दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस वाले के सामने खड़े होकर करीब 8 राउंड फायरिंग की थी।

बता दें कि शाहरूख ने दिल्ली पुलिस के एक जवान पर भी पिस्तौल तान दी थी। जिसका पूरा वीडियो वायरल हुआ था। जिस वीडियो में शाहरूख खुले आम वीडियो लहराता और पुलिस वाले पर पिस्तौल ताने देखा जा रहा था। 8 दिनों से शाहरूख फरार चल रहा था और अब पुलिस ने शाहरूख को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान शाहरूख पिस्तौल लहराकर उपद्रव कर रहा था। पिस्तौल से गोलियां चला रहा था, इतना ही नहीं शाहरूख ने एक हवलदार दीपक दहिया पर पिस्तौल भी तान दी थी। पुलिस की कोशिशों के बावजूद वो पिस्तौल लहरा रहा था। फिलहाल शाहरूख की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान अब तक 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में नालों में से शव बरामद किए गए है। हिंसा में घायल हुए लोगों का अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है।