Thursday, April 3, 2025

रूस में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। रूस में ‘पठान’ ने पहले दिन की कमाई में ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ते हुए रूसी भाषा में डब की किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही रूस में पठान के नाम पर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बन गया है। पठान 13 जुलाई को रूस में रिलीज हुई है और पहले दिन जबरदस्त कमाई की है।

रूस में पठान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 600K रूसी रूबल (रूस की करेंसी) की कमाई की है। जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 के नाम था। बाहुबली के दूसरे भाग ने रूस में पहले दिन 430K रूबल की कमाई की थी।

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान से इस साल शाहरुख खान ने करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दिखे हैं। सलमान खान ने भी एक छोटा सा रोल इस फिल्म में किया है। इस फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही साढ़े पांच सौ करोड़ की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ का है। अब फिल्म ने रूस में भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles