28 दिन बाद घर लौटे शाहरुख खान के बेटे आर्यन !

28 दिन बाद घर लौटे शाहरुख खान के  बेटे आर्यन !
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले  (Drugs Case) में आरोपी  सुपर स्टार शाहरुख खान  के बेटे आर्यन (Aryan Khan) 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। करीब  28 दिन पश्चात वो जेल से बाहर आए हैं। उन्हें आर्थर रोड जेल लेने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बॉडीगार्ड पहुंचे। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को बेल मिल गई थी। परन्तु  उनकी रिहाई की प्रक्रिया के चलते उन्हें जेल से बाहर आने में समय लगा। पहले खबर आ रही थी कि खुद शाहरुख खान अपने लाडले को रिसीव करने आर्थर रोड जेल पहुंचेगे परन्तु  बाद में उनके बॉडीगार्ड रवि आर्यन खान को लेने पहुंचे।
आर्यन खान शनिवार यानी आज जेल से रिहा हो गए हैं। उनके साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी आर्थर रोड जेल से रिहाई हो गई है। बीते कल की शाम से ही शाहरुख खान के घर में खुशी का माहौल है।
आर्यन के साथ उनके दो और आरोपियों को मिली जमानत
आर्यन खान के साथ उनके दोनों साथी मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी रिहा किया गया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान आर्यन के छूटने  से पहले आर्थर रोड जेल के पास एक फाइव स्टार होटल में रुके हुए थे। अब आर्यन की रिहाई के पश्चात वो मन्नत पहुंचे हैं।
अभिनेत्री जूही चावला ने ली आर्यन की जमानत
आर्यन खान की जमानत जूही चावला ने ली। आपको बता दें कि वो बचपन से आर्यन को जानती हैं। शाहरुख के अधिवक्ता ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन को जानती हैं। दोनों के परिवारिक और प्रोफेशनल सम्बन्ध हैं। यही कारण है कि जूही चावला ने आर्यन खान की जमानत ली है। आपको  बता दें कि आर्यन का विस्तृत बेल ऑर्डर लगभग पांच पन्ने का है। जिसके अनुसार , आर्यन और उनके दोनों साथियों को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें कुछ नियमों  का पालन भी करना होगा।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई पर आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- ”उसके साथ बाकी जितने कैदियों के बेल ऑर्डर आए हैं, उनके साथ उसे छोड़ा जाएगा। 10-12 बजे तक छूट जाएगा। रिहाई के आदेश मिल गए हैं, प्रक्रिया चल रही है।”

मन्नत  के बाहर जश्न
आर्यन खान की जमानत की खबर सुन उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके घर में उत्सव का माहौल है। वहीं फैंस ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। सभी आर्यन का स्वागत  करने के लिए तैयार हैं।
इसी बीच उनके घर के बाहर एक साधु बाबा भी पहुंच गए हैं, जो आर्यन के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनकी फोटो  सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं।
Previous articleउत्तर प्रदेश STF ने 5 लाख के इनामी बदमाश गौरी यादव को मार गिराया !
Next articlePM मोदी की इटली के प्रधानमंत्री से मुलाकात में जलवायु परिवर्तन, अफगानिस्तान के मुद्दे पर की बातचीत !