उत्तर प्रदेश STF ने 5 लाख के इनामी बदमाश गौरी यादव को मार गिराया !

उत्तर प्रदेश STF ने 5 लाख के इनामी बदमाश गौरी यादव को मार गिराया !
यूपी  के जनपद  चित्रकूट से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही  है। जहां 5 लाख के इनामी बदमाश गौरी यादव को उत्तर प्रदेश STF ने शुक्रवार आधी रात को एनकाउंटर में ढेर कर दिया । बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश    STF सूचना पर चित्रकूट के बाहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधा के समीप जंगल में पहुंची थी। जहां गौरी यादव के गिरोह से उत्तर प्रदेश STF की मुठभेड़ हुई जिसमें कुख्यात गौरी यादव ढेर हो गया।
गौरतलब है  कि गौरी यादव उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश  पुलिस दोनो के लिए ही सिर दर्द बन चुका था। गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश  पुलिस ने 5 लाख का इनाम और MP  पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। वहीं इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस और STF की टीमें कई दिनों से जंगल में तलाश कर रही थी।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश  STF और गौरी यादव के गिरोह में सैकड़ों राउंड फायरिंग हुयी , जिसमें गौरी यादव को कई गोलियां लगीं जिससे वह ढेर हो गया । वहीं उत्तर प्रदेश STF  ने घटनास्थल से एक AK -47 राइफल और एक 12 बोर बंदूक और सैकड़ों कारतूस बरामद किया हैं।
Previous articleदेश में संक्रमण के नए केस घटे, परन्तु मौत के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता !
Next article28 दिन बाद घर लौटे शाहरुख खान के बेटे आर्यन !