Friday, April 25, 2025

तो अब वैद्यनाथ के मालिक संभालेंगे उमा की विरासत

नई दिल्ली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 24 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसके साथ ही भाजपा के उम्मीदवारों की संख्या 398 हो गयी है। आज की सूची में सबसे चर्चित नाम वैद्यनाथ कंपनी के मालिक अनुराग शर्मा का है। उन्हें झांसी से टिकट दिया है। अनुराग के पिता और वैद्यनाथ कंपनी के संस्थापक विश्वनाथ शर्मा इसी सीट से 1980 से 1984 के दौरान और बुंदेलखंड की हमीरपुर सीट से 1991-96 के बीच सांसद रह चुके हैं।

हालांकि उमा भारती झांसी सीट से गंगाचरण राजपूत के लिए टिकट मांग रही थी। बांदा से मौजूदा सांसद भैंरो प्रसाद मिश्रा का टिकट काटा गया है। उनकी जगह स्थानीय विधायक एके पटेल को टिकट दिया गया है। हरियाणा में दो सांसदों के टिकट काटे गये हैं।भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जे पी नड्डा द्वारा जारी इस 18वीं सूची में हरियाणा से आठ, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से चार – चार, मध्य प्रदेश और झारखंड से तीन -तीन तथा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से एक – एक उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।

आजमगढ़ में लालगंज सुरक्षित सीट से सांसद नीलम सोनकर प्रत्याशी होंगी जबकि झांसी से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा और बांदा में सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आर के पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। फूलपुर से प्रयागराज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा के उप चुनाव के लिए शशांक वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

वह पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा के पुत्र हैं। पार्टी ने हरियाणा की अंबाला (सु) सीट से रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से नयाब सिंह सैनी, सिरसा (सु) से सुनीता दुग्गल, करनाल से संजय भाटिया, सोनीपत से राजेश चन्द्र कौशिक, भिवानी- महेन्द्रगढ से धरमवीर सिंह, गुड़गांव से राव इन्द्रजीत सिंह और फरीदाबाद से किशनपाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। करनाल के सांसद और पंजाब केसरी के मालिक अश्वनि मिन्ना का टिकट काटा गया है वह बीमार हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles