भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने लिया हिस्सा,राष्ट्रीय राजधानी में चल रही यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने लिया हिस्सा,राष्ट्रीय राजधानी में चल रही यात्रा

Bharat jodo yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह यानी 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुई. आज की पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी की पूर्व मुखिया सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा संग हिस्सा लिया है. आपको बता दें कि इस पैदल यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. 

जयराम रमेश ने भाजपा पर कसा तंज 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर कसते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा में सबका स्वागत है, वह चाहे नितिन गडकरी जी, राजनाथ सिंह या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों. कोई भी  जो एकता में विश्वास रखता है और नफरत को दूर करना चाहता है उसका इस यात्रा में स्वागत है. 

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को प्रभावित मार्गों और किए गए मार्ग परिवर्तन  के बारे में जानकारी दी गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कई इलाकों के लिए लिस्ट जारी की है

 

Previous articleIND vs BAN: शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम के नाम 4-4 विकेट, पंत और अय्यर ने भारत को संभाला
Next articleBihar: बिहार के मोतिहारी जिले में ईंट-भट्ठे की चिमनी में धमाका, 7 लोगों की गई जान, कई घायल