प्रधानमंत्री न बन पाने का है अफसोस ! लिज़ ट्रस से हारने पर भारतीय मूल ऋषि सुनक ने क्या कहा, जानिए

प्रधानमंत्री न बन पाने का है अफसोस ! लिज़ ट्रस से हारने पर भारतीय मूल ऋषि सुनक ने क्या कहा, जानिए

लंदन: ब्रिटेन के पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर ऋषि सुनक इलेक्शन हार गये हैं. पुरजोर प्रयास के बाद भी वह ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर नहीं बन सके और कीर्तिमान स्थापित करने से चूक गए. लिज़ ट्रस से वह हार गए.चुनाव में असफल होने के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने अपना स्टेटमेंट दिया है. पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित पीएम लिज ट्रस के साथ एकजुट होने का वक्त है. 42 साल के  ऋषि सुनक ने अपने हार के  ऐलान तुरंत बाद ट्वीट करके उन सभी को शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें अपना मत दिया. भारतीय मूल के सुनक ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘‘मैंने पूरे प्रचार कैंपेन के दौरान कहा कि कंजरवेटिव पार्टी के मेंबर एक फैमिली  हैं. यह सही है कि अब हम नयी प्राइम मिनिस्टर लिज ट्रस के पीछे एकजुट हैं, जो देश को कठिन वक्त में आगे बढ़ाएंगी.’

इलेक्शन में 82.6 फीसदी वोटिंग हुई जिसमें  ऋषि सुनक को 60,399 वोट जबकि ट्रस को 81,326 वोट प्राप्त हुए. वोटिंग के लिए कंजरवेटिव पार्टी के कुल 1,72,437 मेंबर एलिजिबल थे, वहीं 654 वोट रद्द कर दिए गए. मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस (47) ब्रिटेन की तीसरी महिला प्राइम मिनिस्टर होंगी. सुनक ने  बीते रविवार को भी कहा था कि अगर वह कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की रेस में असफल होते हैं तो उनका काम अगली सरकार को समर्थन देना होगा

सुनक ने मतेजा घोषित होने से पहले ‘BBC’ के साथ इंटरव्यू में कहा था कि नेतृत्व की रेस में ट्रस से हार होने पर वह पार्लियामेंट मेंबर के रूप में बने रहने और रिचमंड, यॉर्कशायर के लिए काम करना जारी रखने की प्लानिंग कर रहे हैं.