सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा -2022 चुनाव में साइकिल को ही अपनी पहली पसंद बनाएगी जनता !

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा -2022 चुनाव में साइकिल को ही अपनी पहली पसंद बनाएगी जनता !
शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व CM  अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कभी इतनी बत्तर नहीं रही जितनी आज है। पुलिस का उत्पीड़न बढ़ा है। कोई न्याय देने वाला नही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान और मतगणना के समय सतर्क एवं सजग रहने की सीख देते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले कुछ भी कर सकती है।
अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  ने अभी तक कोई काम नहीं किया है। रंग बदलने, नाम बदलने और उद्घाटन का उद्घाटन तथा शिलान्यास का शिलान्यास करने के अतिरिक्त  उसने कुछ नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नगर के सिद्धांत नहीं मान रही है। वह सब कुछ बेचना चाहती है।
सपा मुखिया ने कहा कि BJP सरकार मेट्रो का एक स्टेशन नहीं बना पाई है। CM  जिस जेल का इटावा में उद्घाटन करने जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी  के ही काम का उद्घाटन करेंगे। जेल को जोड़ने वाली सड़क की दशा खराब है, वह सड़क भी नहीं बना सके हैं। BJP का एक ही काम है, बड़े पैमाने पर पैसे बांटकर वोट खरीदना। अब CM और उनकी सरकार बस जाने वाली है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि CM  विदेश में पर्यावरण सुधारने का वादा कर आए हैं परन्तु  यहां भारतीय जनता पार्टी के लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पेड़ कटवा रहे हैं। सरकार चैनलों में सही खबर चलने पर दबाव बनाती है और पत्रकारों के विरुद्ध  मुकदमें भी दर्ज हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल के दाम कम करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
मीडिया से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दलितों, पिछड़ों सहित सबको जोड़ने का काम हुआ। हमारा विचार है कि सभी जातियों को सम्मान मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना समाजवादी सरकार में होगी। सभी जातियों को समानुपातिक आधार पर उनका हक और सम्मान दिया जाएगा। भाजपा केवल अपने स्वार्थ के लिए झगड़ा करवाती है। डिफेंस एक्सपो जब लगा तब गोमती नदी को सजाया गया था लेकिन निवेश कहां गया? कितने लोगों को जॉब मिला, कितने कारखाने खुले?
वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में समाज के सभी वर्गो के साथ अन्याय हो रहा है। किसान, नौजवान, मजदूर सभी परेशान हैं। महिलाओं को लगातार अपमानित किया जा रहा है। जनता अब भाजपा से बुरी तरह ऊब चुकी है और वह जल्दी से जल्दी उससे छुटकारा पाना चाहती है। सन 2022 में जनता साइकिल को ही अपनी पहली पसंद बनाने जा रही है।
Previous articleअहमदनगर के सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत !
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्कूली छात्रों को देंगे बड़ा तोहफा !