सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से प्रारम्भ करेंगे विजय यात्रा !

सपा सुप्रीमो  अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से प्रारम्भ करेंगे विजय यात्रा !
समाजवादी पार्टी के मुखिया  अखिलेश यादव अपने राजनीतिक करियर में तीसरी बार 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा प्रारम्भ  करेंगे।
दल का मानना है कि अखिलेश यादव  की यात्राएं पार्टी के लिए भाग्यशाली हैं और यात्रा निकालने के बाद दल सत्ता में आयी है।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, उनकी 2001 की क्रांति रथ यात्रा के बाद, समाजवादी पार्टी 2002 में सत्ता में लौट आई और 2011 की यात्रा के बाद, यह फिर से सत्ता में लौट आई और वह पहली बार मुख्यमंत्री बने। इस बार भी, हम सत्ता में लौटने के लिए तैयार हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि विजय यात्रा का उद्देश्य लोगों को भाजपा सरकार की भ्रष्ट, निरंकुश और दमनकारी नीतियों के बारे में जागरूक करना और वास्तविक लोकतंत्र को बहाल करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमानवीय और असंवेदनशील सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी अध्यक्ष समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं।
यात्रा 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक पूरे प्रदेश को कवर करेगी।
यात्रा  राजधानी लखनऊ से प्रारम्भ  होगी और प्रथम बैठक  जनपद उन्नाव में होगी जिसे दल  के लिए भी भाग्यशाली माना जाता है।
 श्री चौधरी ने बताया कि यात्रा के सभी चरण से कुछ देर पूर्व  मार्गों का एलान कर दिया जायेगा ।
Previous articleदेश में 203 दिनों के बाद 20 हजार से कम कोरोना के नए केस सामने आए, बीते एक दिन में मिले 18,833 नए मामले !
Next articleयूपी के लखीमपुर खीरी, सीतापुर में इंटरनेट सेवाएं ढप !