श्रीलंका में हालात बेकाबू, 87 जिंदा बम मिले, रात से इमरजेंसी लागू

सीरियल बम धमाकों से दहले श्रीलंका

ईस्टर के मौके पर सीरियल बम धमाकों से दहले श्रीलंका से एक बार फिर बुरी खबर आई है। कोलंबो में पुलिस को 87 जिंदा बम मिले हैं। यह सभी बम कोलंबो बस स्टैंड के पास मिले हैं। बम स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है और आसपास मौजूद लोगों को इलाके से दूर किया जा रहा है।

सीरियल बम धमाकों से दहले श्रीलंका में इमरजेंसी

इससे पहले श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैथरीपाला सिरिसेना ने सोमवार की रात 12 बजे से देश में इमरजेंसी लागू करने का आदेश दिया है। इन हमलों के बाद से श्रीलंका के आंतरिक हालात बेकाबू होने के डर से यह फैसला किया गया है।

उधर, भारत-श्रीलंका की समुद्री सीमा पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। इंडिया कोस्टगार्ड को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। अंदेशा जताया गया है कि श्रीलंका से आत्मघाती हमलावर भारत भी आ सकते हैं। उनके लिए समुद्री रास्ता सबसे मुफीद रहेगा, इसलिए जलसीमा पर सख्‍त नजर बनाए रखनी होगी।

बता दें कि रविवार को ईस्टर की रात श्रीलंका के तीन शहरों में आठ बम धमाके हुए थे। कोलंबो, नेगेम्बो और बट्टिकलोवा में हुए धमाकों में ईसाइयों को निशाना बनाया गया। इन धमाकों में करीब सवा दो सौ लोगों की मौत हुई थी। इनमें पांच भारतीय भी शामिल हैं।

श्रीलंका के इन हालात पर भारत की गहरी नजर है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया है कि भारत ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए पांच भारतीयों की मौत की पुष्टि की है।

Previous articleराहुल गांधी का नया आरोप, हर रोज 27 हजार युवा खो रहे नौकरी
Next articleये स्टार्स ठुकरा चुके हैं ‘कपिल शर्मा शो’ का इनविटेशन, एक के खुद कपिल भी हैं फैन