मिजोरम में ढही पत्थर की खदान, 8 लोग मलबे में दब कर मरे, कई लापता ,देखें वीडियो

मिजोरम में ढही पत्थर की खदान, 8 लोग मलबे में दब कर मरे, कई लापता ,देखें वीडियो

Mizoram stone quarry collapse: मिजोरम के हनथियाल जनपद में एक बड़ा दुर्घटना हो गई। जनपद के मौदढ़ क्षेत्र में सोमवार यानी बीते कल पत्थर की खदान ढह गई। इस दुर्घटना में मलबे दबकर लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग अभी भी मलबे में फसे हुए बताए जा रहे है हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया है। हनथियाल जनपद के ADG सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। अधिकतर मजदूर बिहार राज्य के बताए जा रहे हैं। कंपनी वहीं पास में ही सड़क निर्माण का कार्य कर रही है जिसके लिए वह पत्थर इकट्ठे कर रही थी।

मिजोरम के डिजास्टर मैनेजमेंट और पुनर्वास विभाग के एडिशनल सेक्रेट्री, लालहरियटपुइया ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खदान के गिरते वक्त 15 लोग उपस्थित थे। खबरों के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोग मलबे में फसे हुए बताए जा रहे हैं। जनपद से प्राप्त रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के  प्रयोग की जाने वाली उत्खनन की कच्ची विधि त्रासदी का बड़ा कारण हो सकती है।

मलबे में फसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। मौदढ़ गांव में दोपहर लगभग  2.40 बजे दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में कार्य कर रहे थे। जनपद के अफसरों ने कहा कि एक मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है।

 

Previous articleG20 summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई आयोजनों में होंगे शामिल, 10 देशों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात
Next articleकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिला किसान संगठन का समर्थन, बोले -राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लेंगे हिस्सा