इस टीवी एक्टर ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, पिता ने कहा सुसाइड नहीं मर्डर है

कई बार आप अपने आस-पास सुसाइड की खबरें सुनते हैं, लेकिन इसी बीच जब ये सुसाइड की खबरें बाॅलीवुड सिताराें के साथ-साथ टेलीविजन सिताराें के बीच भी हाेने लगे ताे ये सबसे बड़ा तहलका मचा देती हैं। कई बाॅलीवुड और टेलीविजन में सुसाइड की गुत्थियां अभी तक सुलझ नहीं पाई हैं, इसी बीच एक और टीवी अभिनेता के सुसाइड करने की खबर सामने आई है।

स्ट्रगलिंग एक्टर राहुल ने की आत्महत्या

बताते चलें कि हाल ही में स्ट्रगलिंग एक्टर राहुल दीक्षित ने माैत काे गले लगा लिया है। राहुल की उम्र 28 साल बताई जा रही है। जयपुर के रहने वाले राहुल ने मुंबई के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई थी। जाे मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल दीक्षित ने मुंबई के ओशिवारा स्थित गांव में अपने ही घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस काे इस माैत के लिए काेई नाेट बरामद नहीं हुआ। जिसे पुलिस सुसाइड बता रही है।

राहुल कहाँ चला गया। हमे जीते मार गया। रुपाली कश्यप ने तुझे मिलकर मार डाला। हमे न्याय मिले।

Posted by Mahesh Dixit on Wednesday, January 30, 2019

राहुल दीक्षित के शरीर पर चोटो के निशान है जिसे पुलिस नजर अंदाज कर रही है। इसे आत्महत्या बता रही है। जो कि सरासर गलत है।

Posted by Mahesh Dixit on Wednesday, January 30, 2019

इसी बीच राहुल के पिता महेश दीक्षित ने इसे सुसाइड ना बताकर फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इसे मर्डर बताया है। महेश ने पाेस्ट शेयर कर लिखा बेटे तू इस दुनिया काे क्याें छाेड़ कर चला गया, तेरे साथ क्या हुआ, तू हमे जीते जी मार गया। इन्हाेंने रूपाली कश्यप नाम की महिला पर अपने बेटे राहुल की माैत का इल्ज़ाम लगाया है और कहा कि पुलिस राहुल के शरीर पर लगे चोटों को निशान को नजरअंदाज कर रही है. हमे न्याय मिले महेश दीक्षित ने इसे सुसाइड मानने से साफ इंकार कर दिया है और मामले को मर्डर बताते हुए जांच करने की मांग की है।

Previous articleये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे कम स्कोर
Next articleमायावती का स्मारक घोटाला : लखनऊ समेत कई शहरों में ईडी के ताबड़तोड़ छापे