रणबीर स्टारर ‘एनिमल’ से सनी देओल की ‘गदर 2’ का महामुकाबला ! इस दिन रिलीज होंगी फिल्में

रणबीर स्टारर ‘एनिमल’ से सनी देओल की ‘गदर 2’ का महामुकाबला ! इस दिन रिलीज होंगी फिल्में
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल कीफिल्म गदर साल 2001 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स आफिस पर कमाई के सारे पुल तोड़ दिए थे। हाल ही में गदर के दूसरे भाग ‘गदर 2’ को लेकर जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे। अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर जानकारी निकल कर आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की फिल्म से होगी।
‘गदर 2’ 2001 की सुपर डुपरहिट फिल्म गदर : एक प्रेम कथा (Gadar : Ek Prem Katha) का दूसरा भाग है, जिसमें एक बार फिर बिग स्क्रीन पर सनी देओल बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ नजर आएंगे। फिल्म को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार  फिल्म इसी साल जारी की जाएगी।

खबर है कि निर्माता फिल्म को अगस्त में जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म देशभक्ति की भावना से प्ररित है, जिसके चलते निर्माता इसे 11 अगस्त को रिलीज करने का मन बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म का मुकाबला रणबीर की ‘एनिमल’ से होगा।