Swayamvar: Mika Di Vohti: मीका सिंह ने चुना अपना जीवन साथी , जानिये कौन हैं आकांक्षा पूरी ?

Swayamvar: Mika Di Vohti: मीका सिंह ने चुना अपना जीवन साथी , जानिये कौन हैं आकांक्षा पूरी ?
mika singh and akanksha puri marriage: फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपनी लाइफ पार्टनर  के तलाश में थे। वही अब मीका ने अपने शो ‘मीका दी वोहटी ’ में अपनी जीवन साथी ढूढ़ ली हैं। उन्होंने अपनी सालों पुरानी दोस्त को अपना लाइफ पार्टनर बनाने के लिए चुन लिया है। ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह पक्की की थी जिसमें से आकाक्षा पुरी ने जीत अपने नाम कर ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया शादी के लिए हामी भर दी है। लेकिन’ क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं आकांक्षा पुरी

कौन हैं मीका की हमसफर आकांक्षा पुरी

26 जुलाई 1988 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी आकांक्षा पुरी आज सफल अभिनेत्री और मॉडल हैं। आकांक्षा पुरी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। आकांक्षा पुरी इंदौर में पली बढ़ी हैं । उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा इंदौर के एक स्कूल से की और ग्रेजुएशन भी इंदौर से किया। आकांक्षा पुरी के पिता आर के पुरी “असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ” है और उनकी मां एक होम मेकर  हैं।

पहले से ही फैंस को था शक 

गौरतलब है कि ,आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर: मीका दी वोहटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में  एंट्री की थी। मीका सिंह के साथ उनकी लंबे वक्त से दोस्ती है। बीते साल आकांक्षा और मीका की शादी की रियूमर भी सुर्खियां बनी थीं। यह सब तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस ने दोनों का एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद मांगते हुए एक वीडियो साझा किया था। हालांकि बाद में आकांक्षा ने स्पष्ट किया था कि यह पूजा के अलावा और कुछ नहीं है।
एक्ट्रेस ने बताया था, ‘यह एक पूजा थी जिसे मीका ने अपने घर पर रखा था, यह फ्यूचर के लिए पॉजिटिविटी और वेलनेस के लिए किया गया था। मैं वहां केवल आशीर्वाद लेने गई थी लेकिन ऐसा लगा कि लोग कुछ और ही सोच रहे थे! संयोग से यह अप्रैल फूल के दिन था इसलिए लोगों को लगा कि यह लोगों को मूर्ख बनाने के लिए है लेकिन ये उनके आवास की असली तस्वीरें और वीडियो थे!’ आकांक्षा को टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश से फेमस हुईं थी। जिसमें उन्होंने 3 साल से अधिक वक्त  तक देवी पार्वती का रोल किया और वर्ष 2020 में शो छोड़ दिया था।