Tamil Nadu: तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के घर विजलेंस की रेड ,विरोध करने पर 7 MLA हिरास्त में लिए गए

Tamil Nadu: तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के घर विजलेंस की रेड ,विरोध करने पर 7 MLA हिरास्त में लिए गए

तमिलनाडु के पूर्व राज्य मंत्री और AIADMK पार्टी के  दिग्गज नेता सी. विजयभाष्कर से संबंधित 13 जगहों पर विजलेंस की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, विजलेंस के अफसर चेन्नई, सलेम और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित अन्य जगहों पर पहुंचे हैं। 

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अनुसार, यह रेड 2020 में अनिवार्यता प्रमाण पत्र जारी करने में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार केस में की गई है।

थेनी मेडिकल कॉलेज के डीन बालाजीनाथन के निवास पर भी हुई छापेमारी  

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, विजलेंस की टीम ने मंगलवार यानी आज तड़के पुडुर स्थित थेनी मेडिकल कॉलेज के डीन बालाजनाथन के घर पर भी छापेमारी की है। इस रेड का संबंध पूर्व राज्य मंत्री सी विजयभाष्कर पर लगे आरोपों से बताया जा रहा है।

एसपी वेलुमणि से संबंधित 26 जगहों पर रेड 

विजिलेंस की टीम ने करप्शन के आरोप में पूर्व राज्य मंत्री AC वेलुमणि के घर के अतिरिक्त  उनसे संबंधित 26 जगहों पर रेड डाली है। वहीं, कोयंबटूर में वेलुमणि पर रेड का विरोध कर रहे अन्नाद्रमुक के सात MLA व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफसरों की माने तो, जांच टीम एसी वेलुमनि पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि, वेलुमणि पर पद के गलत इस्तेमाल का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने अपनी खास सहयोगी कंपनियों को गलत तरीके से टेंडर दिलाने के लिए अपने गरिमामयी पद का गलत इस्तेमाल किया था।

Previous articleKakadu Exercise 2022: INS सतपुड़ा पहुंचा आस्ट्रेलिया के डार्विन,14 देशों की नेवी के साथ करेगा वार ड्रील
Next articleUttarakhand News: उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा बयान, प्रदेश में भी मदरसों का सर्वेक्षण आवश्यक