Thank God Trailer Out:अजय देवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज ,एक्टिंग देख रह जाएंगे दंग

Thank God Trailer Out:अजय देवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज ,एक्टिंग देख रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन,सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर आउट हो चुका है, जो कि बेहद जबरजस्त है। 03 मिनट और 6 सेकंड का ये ट्रेलर बेहद मजेदार है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन यमलोक के चित्रगुप्त का अभिनय कर रहे  हैं जबकि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आयान कपूर का रोल कर रहे हैं। जैसा की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयान की मुलाकात चित्रगुप्त से होती है।

ट्रेलर में क्या दिखाई गई है कहानी 

फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन आयान यानी सिद्धार्थ के कर्मों का का लेखा -जोखा रखते है हैं। आयान चित्रगुप्त से पूछता है कि क्या उसकी मृत्यु हो गई है? तो चित्रगुप्त यानी अजय देवगन  उसे बताते हैं कि ना ही वो जीवित है, ना ही उनकी मृत्यु हुई है बल्कि वो कहीं बीच में फसा हुए हैं। इसके बाद अजय चित्रगुप्त उन्हें उनकी कमियां गिनाते हैं और यहीं से फिल्म की स्टोरी आगे बढ़ती है।

एक बार फिर अभिनेत्री रकुल प्रीत संग अजय देवगन फिल्म में नजर आएंगे 

अजय और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह एक बार फिर एक फिल्म में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व अजय और रकुल ने फिल्म दे दे प्यार दे (2019) और रनवे 34 (2022) में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए स्टार अजय देवगन और इंद्रा कुमार ने साथ में वापस काम किया है।  साल 2019 के बाद इन दोनों ने एक साथ इस फिल्म में काम किया है। थैंक गॉड की स्टोरी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मकरंद अधिकारी हैं।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

Previous articleKartavya Path: पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों से की मुलाकात, कहा-भारत अपनी श्रम शक्ति पर कर रहा है गर्व
Next articleUP News: जौनपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा -पूर्ववर्ती सरकार अपने लाभ के लिए गाफियों को देती थी संरक्षण