अफगानिस्तान के कंधार मस्जिद बम ब्लास्ट में मरने वालों की तादाद बढ़कर हो गयी 32 पढ़े पूरी खबर !

अफगानिस्तान के कंधार मस्जिद बम ब्लास्ट में मरने वालों की तादाद बढ़कर हो गयी 32 पढ़े पूरी खबर !
अफगानिस्तान के कंधार में एक मस्जिद के अंदर सिलसिलेवार बम ब्लास्ट में मरने वालों की तादाद बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 68 अन्य जख्मी हो गए हैं।
एक रिपोर्ट में, अफगानिस्तान की आधिकारिक बख्तर समाचार एजेंसी ने कहा कि ब्लास्ट शुक्रवार दोपहर पुलिस जिला एक (पीडी1) में बीबी फातिमा शिया मस्जिद के भीतर हुआ, जब सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि घातक ब्लास्ट में कम से कम 4  हमलावर कथित तौर पर शामिल थे।
इसमें कहा गया है कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है क्योंकि जख्मियों  में कई की हालत नाजुक  है।
अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
चश्मदीदों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार शहर की सबसे बड़ी मस्जिद में एक के बाद एक तीन ब्लास्ट  हुए।
तालिबान सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है।
सूचना और संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे बड़ा अपराध करार दिया है।
अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को इंसाफ  के कटघरे में लाया जाना चाहिए।
शुक्रवार का विस्फोट ठीक एक सप्ताह बाद हुआ जब कुंदुज शहर की एक अन्य शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें कम से कम 50 लोगों मारे गए थे।
इस्लामिक स्टेट आतंकी ग्रुप की एक स्थानीय ब्रांच IS -K  ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी।
हाल के हफ्तों  में IS से संबद्ध आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार बम ब्लास्ट  किए गए।
कुनार प्रांत में बृहस्पतिवार को एक वाहन पर हुए हमले में तालिबान के एक जिला पुलिस प्रमुख की जान चली गयी और 11 लोग जख्मी हो गए थे।
Previous articleनक्सली संगठन ने 4 प्रदेशों में बंद की घोषणा की,लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कर रहे हैं बंद !
Next articleApple ने ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 2 स्थान प्राप्त किया, शाओमी 3 स्थान पर पहुंचा !