उत्तर प्रदेश के जेल में बंद कैदियों ने अफसरों को बनाया बंधक !

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के कैदियों ने रविवार सुबह झड़प के पश्चात सुधार केंद्र पर कब्जा कर लिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वे कई जेल अफसरों को बंघक बना लिया गया, उन्हें शांत करने की कोशिश की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विचाराधीन कैदी संदीप कुमार का उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के पश्चात कैदियों में हड़कंप मच गया है।
कैदियों ने आरोप लगाया कि कुमार को देरी से और गलत उपचार दिया गया, जिससे उसकी जान चली गयी।
रविवार की सुबह कैदियों ने पथराव किया और जेल के एक भाग में आग लगा दी, साथ ही जेल अधिकारियों पर वार कर दिया। दो डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार और शैलेश कुमार को बंघक बना लिया गया।
जेल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
जेल सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने कैदियों को तितर-बितर करने और जेल पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, परन्तु असफल रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल को जेल भेजा जा रहा है।
फर्रुखाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय पाल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी फिलहाल जेल परिसर में बंदियों को शांत कराने में लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles