मोटापा कम करने में सहायक हैं यह फल, रोजाना खाने से आता है खास बदलाव..!

लखनऊ: दोस्तों आज के समय में मोटापा सबसे गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोटे लोगों की बात अगर की जाए तो भारत दूसरे नंबर पर आता है जहां आबादी के 47 प्रतिशत लोग मोटे हैं। बता दें मोटापा जहां लोगों के लिए डिप्रेशन की वजह बनता जा रहा है वहीं कुछ लोग मोटे के बाद भी अपनी लाइफ को खुलकर जी रहे हैं। बचपन से आप सुनते होंगे कि फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन आजकल लोग नेचुरल चीजों को छोड़कर सप्लीमेंट्स की तरफ भाग रहे हैं।

समय की कमी और बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी सेहत पर बहुत ही कम ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में वह अपने वजन और अपनी स्किन पर भी ध्यान नहीं दे पाते है। आज के इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं जो वजन कंट्रोल करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन भी पा सकते हैं। इन फलों में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जो वजन कम करने में आपकी मदद करती है। कौन से हैं वो फल आईये जानते हैं।

1. सेब

सेब खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं। आपको बता दें जो दिन में एक बार सेब खाता है उसे डॉक्टर के पास जाने की ज़रुरत नहीं पड़ती। वजन कम करने में भी सेब का जवाब नहीं है। सेब लो इन कैलोरी और हाई इन फाइबर फ्रूट है जो कि वेट लॉस के लिए बेस्ट है। एक रिसर्च के मुताबिक, वेट लॉस के लिए ओट्स और नाशपाती खाने की तुलना में रोजाना सेब खाने वालों का बेहतर रिजल्ट था। आपको बता दें स्किन रिलेटेड समस्याओं के लिए भी सेब बेस्ट है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह दाग, धब्बों, डार्क सर्किल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

2. संतरा

संतरा एक ऐसा फल है जिसे खाकर आप अपनी खासी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भूख को शांत करते हुए मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है। संतरे के जूस में संतरे से ज्यादा कैलोरी पाया जाता है। इसलिए वजन कम करने के लिए जूस से बेहतर इसे साबुत खाना है। वहीं, त्वचा संबंधित भी संतरे के बहुत ही फायदे होते हैं। ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप संतरे के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें संतरे के जूस को ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर 10 मिनट तक रखें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

3. कीवी

आपको बता दें कीवी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देता है। अपने बढ़े हुए वजन से परेशान लोगों के लिए यह फल बहुत ही लाभदायक है। अगर आपके शरीर पर अनावश्यक चर्बी जमी है, तो आप नियमित रूप से इस फल का सेवन जरूर करें। बता दें इस फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन-ई की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो कि स्किन को सुंदर बनाने और नेचुरल ग्लो देने में आपकी मदद करते हैं।

4. तरबूज

दोस्तों तरबूज फल में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। बता दें इसके गूदों में पोषक तत्वों के अलावा 66 फीसदी पानी पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें तरबूज खाना चाहिए। आपको बता दें रोजाना इसका सेवन शरीर के स्टैमिना को बढ़ाता है और वेट लॉस होने लगता है। तरबूज में बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो एजिंग की समस्या को खत्म कर नेचुरल ग्लो देते हैं।

Previous articleजानिए 2008 के बाद से जूता फेंकने की प्रमुख घटनाएं, कब-कब और किस पर फेंका गया जूता
Next articleBSF ने कई पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 14 मई से कर सकेंगे अप्लाई