ये है दुनिया के वो चार स्थान, जहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है पारा

भारत में इस वक्त भीषण गर्मी का माहौल है, आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने से पहले भी दस बार सोचते हैं। लू लगने से बीमार होने की खबरें भी अब आम हो गई हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो 42-44 डिग्री सेल्सियस में एसी रूम से बाहर निकलना भी मुनासिब नहीं समझते। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि धरती पर कई जगह ऐसी भी हैं जहां इससे भी बुरे हाल हैं। चलिए आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं-

ईरान- दश्त-ए-लुत

ईरान में मौजूद दश्त-ए-लुत नामक इस जगह को दुनिया में सबसे गर्म माना जाता है। नासा ने साल 2005 में यहां का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। वहीं साल 2004 से 2007 और 2009 में इस जगह को धरती पर सबसे गर्म जगह माना गया था। चिली के अटाकामा डेजर्ट के साथ दश्त-ए-लूट को दुनिया की सबसे सूखी जगह माना जाता है।

अमेरिका- डेथ वैली

यहां साल में औसत वर्षा मात्र 5 सेमी. के लगभग होती है। यहां पानी के निशान तक नहीं हैं। वहीं अगर कहीं पानी मिल भी जाए तो वह खारा होता है। 1913 में गर्मियों में थर्मामीटर से जब इस जगह का तापमान मापा गया तो वह 56.7 डिग्री सेल्सियस था। जिससे इस जगह का नाम भी दुनिया की अन्य गर्म जगहों के साथ जुड़ गया। कैलिफोर्निया में स्थित इस जगह का औसत पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से पहुंच जाता है। ये कैलिफोर्निया की सबसे सूखी जगह है।

दिव्यांग ने पैर के अंगूठे से डाला वोट, मतदान अधिकारी ने पैर पर लगाया स्याही का निशान

सूडान- वदी हाल्फा

सूडान के लेक नूबिया के किनारे पर बसा वदी हाल्फा शहर में बारिश की मात्रा ना के बराबर रहती है। जून यहां का सबसे गर्म महीना माना जाता है। इस दौरान औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां साल 1967 में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। तब यहां का तापमान 53 डिग्री सेल्सियस था।

लीबिया- अजीजियाह

अजीजियाह लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 25 मील की दूरी पर स्थित है। इस जगह को भी दुनिया की सबसे गर्म जगह माना जाता है। साल 1922 में यहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं गर्मियों के समय यहां का औसत तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Previous articleदिव्यांग ने पैर के अंगूठे से डाला वोट, मतदान अधिकारी ने पैर पर लगाया स्याही का निशान
Next articleफेसबुक पर ‘‘विदेशी गोरी’ से दोस्ती वकील को पड़ी महंगी