आया राष्ट्रपति विदाई का समय , संसद के दोनों सदनों का साझा फेयरवेल अगले सफ्ताह

आया राष्ट्रपति विदाई का समय , संसद के दोनों सदनों का साझा फेयरवेल अगले सफ्ताह

देश के सर्वोच्च नागरिक  रामनाथ कोविंद का पांच वर्ष का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। लोकसभा व राज्यसभा द्वारा आगामी सफ्ताह साझा समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी जाएगी। 

इससे पूर्व  18 जुलाई को भारत  के 15 वें राष्ट्रपति का चुनाव होगा। इसका परिणाम  21 जुलाई को आएंगे। इस बार NDA ने भारतीय जनता पार्टी की  नेता व पूर्व झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार  व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।