नारी शक्ति वोट बैंक के जरिए 2024 में जीत हासिल करने के लिए महिलाओं को साधने का प्रयास करेंगे पीएम

नारी शक्ति वोट बैंक के जरिए 2024 में जीत हासिल करने के लिए की महिलाओं को साधने का प्रयास करेंगे पीएम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं साल पूरा होने पर लाल किले से देश के नाम भाषण में महिलाओं का विशेष रूप पर जिक्र किया। मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति की बात करके एक दाव और खेला हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं का जिक्र कर आगे की योजना भी निर्धारित कर दी है। मोदी ने जहां नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात की। वहीं उनकी ध्यान देश की आधी जनसंख्या के विकास पर भी रहा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 2024 में नारी शक्ति के वोट बैंक के जरिए विजय की हैट्रिक लगाने का प्रयास कर रहे हैं 

बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी

भारत के प्रसिद्ध चुनावी विश्लेषक और CSDS के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि बीते 10 सालों के आम चुनाव पर ध्यान दें तो इसमें निरंतर महिलाओं की साझेदारी में वृद्धि होता प्रतीत होता है जिस प्रकार से केंद्र में मोदी सरकार हो या फिर प्रदेशों में विभिन्न पार्टियों की सरकारें, सभी ने नारी शक्ति के लिए खास योजना लाने पर बाल दिया है। ताकि इसका लाभ उन्हें चुनावों में मिल हो सके। इसलिए आज हर सियासी पार्टी नारी शक्ति के वोट बैंक को सेंध लगाने के प्रयास में लगा हुआ दिखाई दे रहा है।