श्रीलंका में त्रिकोणीय मुकाबला,संसद में नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी

श्रीलंका में त्रिकोणीय मुकाबला,संसद में नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में चल रहे आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच आज संसद   नए राष्ट्रपति का चुनाव चल रहा है। वोटिंग शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। सांसदों ने मंगलवार यानी बीते कल कैंडिडेट के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित तीन नामों का ऐलान किया।

श्रीलंका के डेली मिरर के मुताबिक , मतदान प्रारंभ  हो चुका  है। सांसदों ने राष्ट्रपति पद के लिए जिन तीन नामों का ऐलान किया उनमें रानिल विक्रमसिंघे (73), दुल्लास अल्हाप्पेरुमा (63) और अनुरा कुमारा दिसानायके (53) शामिल हैं। अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी के सदस्य हैं।
उन्हें मुख्य विपक्षी नेता एस. प्रेमदासा ने समर्थन देकर अपना प्रस्ताव वापस लिया  है। वहीं, दिसानायके वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के प्रमुख सदस्य हैं। गौरतलब है कि, श्रीलंका के  पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के  उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए 20 जुलाई यानी आज  चुनाव होने हैं। नए राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बचे  कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे।