Tripura Election 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का त्रिपुरा दौरा, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

Tripura Election 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का त्रिपुरा दौरा, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। जहां वे दो चुनावी जनसभाओं  को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा के मीडिया इंचार्ज ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष कुमारघाट और अमरपुर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होनी है। (Tripura Election 2023) भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा में आईपीएफटी के साथ गठबंधन कर इलेक्शन लड़ रही है। पार्टी ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है वहीं पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी है।

मीडिया इंचार्ज ने आगे बताया कि (Tripura Election 2023) अध्यक्ष नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी प्रदेश में बीजेपी कैंडिडेट्स के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 7 फरवरी से राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन में इस बार ममता बनर्जी की पार्टी त्रिमूल कांग्रेस भी चुनावी रण में है। इसके लिए पार्टी अपने 37 स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारेगी। वहीं, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के भी 6 फरवरी को चुनावी प्रदेश में आने की संभावना है।

Previous articleDelhi Crime News: दिल्ली पुलिस और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच एनकाउंटर, दो अरेस्ट
Next articleUP MLC Election Result:भाजपा ने 5 में से 4 सीटों पर दर्ज की जीत, एक पर निर्दलीय विजयी