ईरान पर सख्ती दिखाते रहे ट्रंप, पर्दे के पीछे चल रही थी सीजफायर डील की कोशिश

ईरान पर सख्ती दिखाते रहे ट्रंप, पर्दे के पीछे चल रही थी सीजफायर डील की कोशिश

दुनिया के सामने सख्त रुख अपनाने वाले Donald Trump एक तरफ ईरान को खुली धमकियां दे रहे थे, तो दूसरी ओर व्हाइट हाउस पर्दे के पीछे संघर्ष रोकने की कोशिश में जुटा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका चुपचाप एक अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) की दिशा में काम कर रहा था। खासतौर पर Strait of Hormuz को फिर से खोलना इस रणनीति का अहम हिस्सा था। यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।