Turkey-Syria Earthquake: ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भारत से एक और विमान पहुंचा तुर्की , जरूरी सामान और दबाइयां लेकर पहुंचा छठा विमान

Turkey-Syria Earthquake: ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भारत से एक और विमान पहुंचा तुर्की , जरूरी सामान और दबाइयां लेकर पहुंचा छठा विमान
देश के विदेशी मामलों के मंत्री एस जयशंकर ने वृहस्पतिवार यानी आज कहा कि भूकंप राहत प्रयासों के लिए बचाव कर्मियों, जरूरी सामानों और मेडिकल इक्यूपमेंट को लेकर भारत से छठा जहाज तुर्की पहुंच गया है। छठी उड़ान में भूकंप से प्रभावित हुए देश के लिए अधिक रेस्क्यू टीम, डॉग स्क्वायड और जरूरी दवाएं हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, छठी ऑपरेशन दोस्त उड़ान तुर्की पहुंच चुकी है। राहत प्रयासों में तैनाती के लिए अधिक सर्च और रेस्क्यू टीम, डॉग स्क्वायड, आवश्यक खोज और पहुंच उपकरण, दवाएं और चिकित्सा उपकरण तैयार हैं।

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर, EAM ने तुर्की के एक फील्ड हॉस्पिटल की तस्वीरें शेयर कीं, जहां हेल्थ एक्सपार्ट्स आपात स्थिति में लोगों का उपचार करने की तैयारी कर रहे हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किया कि, तुर्की में यह फील्ड अस्पताल भूकंप से प्रभावित लोगों का उपचार करेगा। मेडिसिन और क्रिटिकल केयर एक्सपार्ट्स और उपकरणों की हमारी टीम आपात स्थिति के उपचार की तैयारी कर रही है।