नामीबिया से आए 8 चीतों में से दो को बड़े बाड़े में छोड़ा गया, प्रधानमंत्री खुशी जताते हुए बोले ग्रेट न्यूज !

नामीबिया के 8 चीतों में से दो को बड़े बाड़े में छोड़ा गया, प्रधानमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा ग्रेट न्यूज !

kuno national park: देश के पीएम नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस के दिन यानी 17 सितंबर को नामीबिया से एमपी के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते विस्तपित किए गए थे, जिन्हें आवश्यक क्वारंटाइन करते हुए छोटे बाड़े में देख भाल के लिए रखा गया था। शनिवार यानी बीते कल दो चीतों को क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के पश्चात कूनों पार्क में छोड़ दिया गया है।

वहीं अन्य चीतों को भी क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण होने के पश्चात बड़े बाड़े में छोड़ दिया जाएगा। कूनो पार्क के एक अफसर ने बताया कि जहां इन चीतों को रखा गया है वह बाडा पांच वर्ग किलोमीटर से भी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले इन चीतों को मांस दिया जाता था, लेकिन अब यह खुद से अपने भोजन के लिए शिकार करेंगे।

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कूनों राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए चीतों का वीडियो ट्वीट करके साझा  किया, जिसमें उन्होंने खुशी ब्यक्त कि है । नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “ग्रेट न्यूज! मुझे बताया गया है कि आवश्यक क्वारंटाइन के पश्चात 2 चीतों को कुनो प्राकृतिक वास में अनुकूलन के लिए एक बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। अन्य चीतों को जल्द ही छोड़ा जाएगा। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि चीते स्वस्थ हैं और अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं।”