उमेश पाल की मां बोलीं -अतीक जब मरेगा तब मिलेगी मेरे कलेजे को ठंडक

उमेश पाल की मां बोलीं -अतीक जब मरेगा तब मिलेगी मेरे कलेजे को ठंडक

बाहुबली नेता अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक को लेकर जेल से निकली थी। उसे 6 गाड़ियों के काफिले से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी हैंअतीक को मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी।

वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उमेश पाल की मां ने कहा क‍ि वैसे तो कोर्ट का फैसला हमे मंजूर है लेक‍िन मेरा सवाल सीएम योगी और पुल‍िस से है क‍ि अतीक की मौत से मेरे मन को सुकून म‍िलेगा। उमेश पाल अपहरण कांड में मां ने बताया क‍ि ये जेल के अंदर से ही सब कुछ करता है। मेरे बेटे को इसने बहुत प्रताड़‍ित क‍िया। करंट लगाया। खाना भी नहीं द‍िया। उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा, अतीक ने जैसे मेरे बेटे की हत्या की थी, वैसे ही इसका होना चाहिए।’

उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि मैं सीएम योगी से निवेदन करती हूं कि मेरे पति की हत्या करवाने में इन लोगों का हाथ रहा है तो बार-बार उनसे कहूंगी कि उन्हें कड़ा दंड दिया। उनका जीने का हक छीन लिया जाए। अतीक जब तक रहेंगे कुछ न कुछ होता रहेगा और कोई न कोई उमेश खत्म होता रहेगा, इसलिए उनका खात्मा जरूरी है।