केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां वो कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार , शाह कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में पार्टी की तरफ से आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त अमित शाह बेलगावी जिले के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक में इस वर्ष अप्रैल के मध्य या मई के आरंभ में असेंबली इलेक्शन होने की संभावना है। गृह मंत्री शनिवार को धारवाड़ के कुंडगोल क्षेत्र में ब्रह्म देवरा मंदिर के पास रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे रैली में भी भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों कार्यक्रम शनिवार शाम को आयोजित किए जाएंगे।

इससे पूर्व अमित शाह प्रदेश के हुबली शहर के केएलई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 10.30 बजे बीवी भूमराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जयंती समारोह में हिस्सा  लेंगे। मंत्री कर्नाटक के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शहर धारवाड़ में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) में दोपहर के आसपास राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (कर्नाटक परिसर) की नींव भी रखेंगे।

Previous articleDGCA: 55 पैसेंजर्स को छोड़कर टेक ऑफ करने के मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, GO- First पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
Next articleNCC की वार्षिक रैली को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, देर शाम जाएंगे राजस्थान