केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का अवतरण दिवस आज , BJP के कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई !

Union Minister Prahlad Joshi
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को अवतरण दिवस की बधाई देने वालों का मजमा लगा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सोशल मीडिया पर अवतरण दिवस की बधाई दे रहे हैं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु की  कामना कर रहे हैं। प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। प्रधानमंत्री  ने कहा प्रह्लाद जोशी कोयला और खनन उद्योग के आधुनिकीकरण के साथ-साथ संसदीय उत्पादकता बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं” मैं उसके लिए लंबी उम्र की उम्मीद कर रहा हूं। आपको बता दें, 30 मई, 2019 से, प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने केंद्रीय संसदीय मामलों, कोयला और खान मंत्री के रूप में काम किया है। वह लोकसभा में धारवाड़ लोकसभा सीट के लिए सांसद हैं।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर  लिखा है कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Previous articleआगरा में मुग़ल रोड का नाम बदल कर ,महाराजा अग्रसेन मार्ग रखा गया !
Next articleकोविड -19 के नए वेरिएंट “omicron” को लेकर प्रधानमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक !