Wednesday, April 2, 2025

UP : यमुना एक्सप्रेस -वे सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की गयी जान !

मथुरा ।  यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज  थाना सुरीर इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की जान जाने की खबर है। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये।
SP गौरव ग्रोवर के PRO ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से दुर्घटना हो गयी। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी शामिल है।
यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80 पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें गाड़ी टूटकर दो भागो में बंट गई। गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी। टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में दाखिल कराया गया है।
सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के पश्चात एक्सप्रेस वे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए रास्ते पर हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के थाना बुडेरा इलाके से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आरोपित युवक की बहन उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे।
यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के पास बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण  थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 लोगों की जान गयी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles