‘मैं न होता तो अखिलेश की शादी डिंपल से न होती’

आगरा। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। समाजवादी पार्टी में फूट के बीच बाहर किए गए अमर सिंह ने अजीब बयान दिया है।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर वो न होते तो अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकते थे। अखिलेश की पत्नी डिम्पल नहीं लालू यादव की बेटी होती।

लालू की बेटी होती अखिलेश की पत्नी

मिशन मोदी अगेन पीएम को लेकर बृज प्रांत में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की जिंदगी संवारने में उनका हाथ रहा है। चाहे वो ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने भेजने का मामला रहा हो या डिंपल के साथ शादी का। मैं न होता तो उनकी शादी डिंपल से नहीं हो सकती थी। उनकी शादी लालू यादव की बेटी के साथ होती।

ये भी पढ़ेः महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला, सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर मराठा समाज को मिलेगा आरक्षण

पता नहीं कब तक पीएम बने रहेंगे मोदी

इस दौरान अमर सिंह ने महागठबंधन, राहुल और पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया। अमर सिंह ने कहा कि सपा और बसपा का महागठन नहीं हठबंधन हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वह भी देश के पीएम मोदी का सम्मान करें। मैं राहुल गांधी के मंदिर जाने का सम्मान करता हूं कांग्रेस ने उनको (नरेन्द्र मोदी) को मौत का सौदागर कहा वो मुख्यमंत्री बन गए, अब कांग्रेस के आलाकमान नरेंद्र मोदी को चोर कह रहे हैं अब पता नहीं वो कब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

ये भी पढ़ेः अलीगढ़ में भीषण हादसा, बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत 8 घायल

शिया समुदाय के समझौते के आधार पर हो मंदिर निर्माण

वहीं कार्यक्रम में शामिल रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि जो समझौता सिया समुदाय ने कोर्ट में पेश किया है, उसी के आधार पर मंदिर का निर्माण होगा।

Previous articleअमृतसर ब्लास्ट पर आप नेता फूलका का विवादित बयान, आर्मी चीफ ने कराया हो धमाका
Next articleजात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे, यूपी में शुरू हुआ ये अभियान