यूपी के मुख्यमंत्री योगी का आदेश, हर प्रभावित किसान को मिले मुआवजा !

उत्तर प्रदेश : बरसात के चलते फसल के हुए नुकसान की भरपाई  योगी सरकार करेगी। सीएम योगी ने कहा है कि फसल गन्ने की हो या फिर धान की, अगर अतिवृष्टि से किसान को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई  की जाएगी।

सोमवार यानी बीते कल  उच्चस्तरीय बैठक में CM  ने फसल भरपाई आकलन और प्रगति की समीक्षा की। श्री योगी  ने अफसरों  से कहा है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें और जिन किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल कराएं। अधिकारियों ने CM को बताया कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें फसलों के नुकसान का आकलन कर रही हैं। अधिकतम एक हफ्ते  में यह कार्यवाही पूरी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी  ने कहा कि फील्ड में आकलन कर रहीं टीमों को साफ  निर्देश जारी किए जाएं कि एक भी पात्र किसान भरपाई  से छूटे  न जाये । सरकार हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की क्षतिपूर्ति करेगी। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग से निरन्तर समन्वय बनाते हुए शीर्ष प्राथमिकता पर इस काम  को पूर्ण  कराने के लिए कहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles