यूपी उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या बोले- जो 63 वर्ष में नहीं हुआ, वो हमने 4 वर्षों में कर दिखाया

यूपी उपमुख्यमंत्री  केशव मौर्या बोले- जो 63 वर्ष  में नहीं हुआ, वो हमने 4 वर्षों  में कर दिखाया
उन्नाव :उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुँचे उपमुख्यमंत्री  ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, वहीं केशव प्रशाद मौर्या  समाजवादी पार्टी , कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर काफी हमलावर दिखे  केशव मौर्या ने कहा कि ये लोग असत्य का भ्रम फैलाते है. श्री मौर्या  ने कहा की जो 63 वर्ष में नही हुआ है, वो हमने साढ़े 4 वर्षो  में किया दिखाया  है। अपराधी आज प्रदेश से भाग रहे है। 2022 में 300 से ज्यादा  सीटों के साथ हम फिर से  अपनी सरकार बनाने जा रहे है। 
उपमुख्यमंत्री  व लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह पहुंचे। जहां गारद ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। सांसद साक्षी महाराज भी उपमुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने राम मंदिर का स्मृति चिन्ह, विधायक बम्बालाल दिवाकर,विधायक श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक अनिल सिंह,, विधायक बम्बालाल दिवाकर, डीएम रविंद्र कुमार, CDO दिव्यांशु पटेल ने डिप्टी सीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री  ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार प्रसार करने को कहा । साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव  रहने पर भी  जोर दिया। श्री मौर्या  ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी  दिया है और उम्मीद दिलाई , कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।
उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्या ने 467 करोड़ के 110 मार्गों का शिलान्यास किया है। 7.90 करोड़ के नौ सड़क मार्गो का किया लोकार्पण किया। श्री मौर्या  ने कहा कि समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस की सरकार में नही हुए उतने हमने साढ़े 4 वर्षो  में क्र दिखाए है। बिना किसी  भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के साथ हमारी सरकार ने कार्य  किया है ।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद  ने कहा की  पीएम ने संकल्प लिया है कि 2022 तक हर किसी के पास आवास हो। जबकि विपक्ष झूठ फ़ैलाने का कार्य  कर रहा है। विपक्ष धर्मवाद व जातिवाद व का एजेंडा लेकर चुनाव लड़ते हैं। बीजेपी विकास के एजेंडे में चुनाव लड़ेगी। ओबीसी वर्ग में भ्रम फैलाते थे कि बीजेपी पार्टी ठाकुर व ब्राह्मण की है। राजीव गांधी ने कहा था  , कि 1 रुपये के विकास कार्य मे जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता था। भारतीय जनता पार्टी की  सरकार में योजनाओं का  सीधा लाभ मिल रहा है, कोई बंदरबांट नहीं। विपक्ष की सारी पार्टियां एकजुट हो जाएँगी तभी  हम 300 के पार सीटें जीतेंगे।
सूबे के उपमुख्यमंत्री ने कहा की राज्य  से गुंडागर्दी समाप्त की, भ्रष्टाचार को समाप्त किया, आवास दिए, नहरों में पानी उपलब्ध कराये , गरीब को सम्मान  दिया है.बसपा,सपा का चरित्र है, झूठ फैलाना। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आज श्री राम, जय राम बोलने को मजबूर हो रहे हैं। 2019 में खुद (अखिलेश यादव) कुम्भ जाने को मजबूर हुए। पाकिस्तान हो या चीन  भारत की तरफ देखा है तो गोली का जवाब तोप से दिया है।
Previous articleRR का तीसरा विकेट भी गिरा, संजू सैमसन अभी भी क्रीज पर !
Next articleअवैध रूप से टीका लगा रहे,दो व्यक्ति गिरफ्तार, 250 रुपये में लगा रहे थे टीका !