UP के शख्स को दुबई में पाकिस्तानियों ने बनाया बंधक, मदद की लगाई गुहार

UP man held hostage by Pakistanis in Dubai

UP man held hostage by Pakistanis in Dubai: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले शख्स ने दुबई में पाकिस्तानियों पर बंधक बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो के जरिए पीड़ित  पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

विदेश में रोजगार पाने के चक्कर में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र सूरतगंज कस्बा का रहने वाला मोहम्मद रिजवान दुबई में सरैया शहर के इकबाल रेस्टोरेंट्स में रिजवान काम करने के लिए गया था।
आरोप है कि मालिक ने अवैध तरीके से उसके नाम से लोन करा दिया और उसे एक होटल के रूम में कैद कर रखा है।
दुबई में फसे शख्स के भाई इरफान ने बताया कि 1 दिसंबर 2022 को दुबई में सैलून चलाने वाले गुल मोहम्मद नाम के पाकिस्तानी व्यक्ति ने बुलाया था।
वहां पहुंचने पर नौकरी का झांसा देकर पाकिस्तानी सैलून मालिक ने अवैध तरीके से उसके नाम 7 लाख 56 हजार का ऋण ले लिया है ।
शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह से  मदद की गुहार लगाई है।