सीएम योगी के मंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर रिश्तेदार से मांगे पैसे…फिर ऐसे बचे मंत्री जी

लखनऊ, राजसत्ता एक्सप्रेस। देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आम जनता तो छोड़िये अब साइबर क्रिमिनल मंत्रियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला यूपी का है। योगी सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह साइबर क्राइम के शिकार हो गये हैं। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद हैकर ने उनकी आईडी के जरिये एक परिचित से फेसबुक चैट के जरिए पैसे भी मांगे। हालांकि, जब ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप को शक हुआ तो उन्होंने हैकर से मोबाइल नंबर मांगा। नंबर मांगने पर हैकर आनाकानी करने लगा जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

क्या है मामला?
दरअसल, ये वाक्या 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे का है। हैकर ने राजेंद्र प्रताप की फेसबुक आईडी हैक कर ली और फेसबुक्र फ्रेंड अभिषेक से 50 हजार रुपये की मदद मांगी। हैकर ने इसके लिए एक दोस्त की लड़की के अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाया। अभिषेक को जब थोड़ा शक हुआ तो उन्होंने हैकर से फोन नंबर मांगा, जब हैकर मोबाइल नंबर नहीं दे पाया तो उसकी पोल खुल गई।

शुक्रवार सुबह अभिषेक ने इसकी जानकारी मंत्री को दी और चैट का स्क्रीनशॉट उन्हें भेजा। मंत्री भी चैट देखकर हैरान रह गए। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर नगर कोतवाली में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous articleउर्वशी ढोलकिया को हुई सचिन तेंदुलकर वाली तकलीफ, बताया कैसे हुईं शिकार
Next articleश्रमिक स्‍पेशल ट्रेन: कब-कैसे मिलेगी ट्रेन, कौन कर सकता है सफर, यात्रा के लिए क्या जरूरी, जानें सबकुछ