UP News: मैनपुरी उपचुनाव में जीत पर अर्पणा यादव ने जताई खुशी, डिंपल यादव के लिए ट्वीट कर कही यह बात

UP News: मैनपुरी उपचुनाव में जीत पर अर्पणा यादव ने जताई खुशी, डिंपल यादव के लिए ट्वीट कर कही यह बात

aparna yadav: भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पर खुशी जाहिर की है और उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

अपर्णा यादव ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय डिंपल यादव भाभी को जीत की बहुत बधाई | उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

भाजपा ने रामपुर विधानसभा सीट पर पहली बार सफलता प्राप्त की है,इसके लिए श्री आकाश सक्सेना सहित रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी में रिकॉर्ड 2 लाख 88 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पूर्व भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।