UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा, 20 दिनों में 3 बार पहुंचे रामनगरी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा, 20 दिनों में 3 बार पहुंचे रामनगरी

cm yogi ayodhya visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी फिर से आज अयोध्या पहुंचे हैं। बुधवार को भगवान श्रीराम की नगरी में उनका यह 20 दिनों में तीसरी यात्रा है। दोपहर 12 बजे वह वहां गोलाघाट में राम कथा पार्क हैलिपेड पर राधा स्वामी मंदिर में हिंदू दार्शनिक और समाज सुधारक रामनुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण किए।

जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री राधा कृष्ण अम्मा जी के मंदिर में रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किए। योगी वहां से श्री राम मंत्रार्थ मंडपम में रजत जयंती महोत्सव में हिस्सा लिए। वहां से राम कथा संग्रहालय पहुंचे। वह इसके पश्चात बाढ़ प्रभावित इलाका श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर का दौरा करेंगे।

दरअसल, बीते 28 सितंबर को सीएम ने रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान किया  था। रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर अयोध्या में उनकी प्रतिमा की स्थापना हो रही है। रामनगरी में पहली बार जगदगुरु रामानुजाचार्य की मूर्ति लगाई  गई । यह मूर्ति तकरीबन चार फीट लंबी है , जो राम जन्मभूमि से केवल दो किमी की दूरी पर स्थित दक्षिण भारत की शैली पर बने राधा कृष्ण मंदिर (अम्मा जी) में स्थापित हुई है।