UP News: गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी की स्पेशल कोर्ट में आज पेशी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

UP News:  गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी की HC में आज पेशी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mukhtar Ansari today news: माफिया और पूर्व एमएलए मुख्तार अंसारी को आज प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके लिए अंसारी को आज तड़के बांदा जेल से प्रयागराज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी कराया था.

प्रोडक्शन वारंट को बांदा जेल में तामील भी करा दिया गया था. वहीं प्रयागराज में पूर्व एमएलए की पेशी को देखते हुए न्यायालय की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज में प्रवर्तन निदेशालय से संबंधित मामलों की सुनवाई जिला न्यायाधीश करते हैं.

बाहुबली की अदालत में पेशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए याचिका दायर करेगी. जांच एजेंसी वित्तीय अनियमितता मामले में पूछताछ करने के लिए पूर्व एमएलए को अपनी हिरासत में लेना चाहती है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहले राउंड में 14 दिनों की हिरासत की मांग सकती है. वित्तीय अनियमितता मामले में ही केंद्रीय एजेंसी ने मुख्तार अंसारी के एमएलए बेटे अब्बास अंसारी और खास रिश्तेदार सरजील रजा को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है.