UP News: स्वामी प्रसाद का बड़ा बयान, बोले – मुलायम सिंह को पद्म विभूषण देकर किया गया उनका अपमान

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर नाराजगी जताई है। सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए SP MLA ने ट्वीट कर कहा कि- भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का मजाक उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।

भारत सरकार ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का मजाक उड़ाया है। यदि नेताजी को पुरस्कृत करना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।

सपा एमएलसी ने पार्टी के अन्य नेताओं से डिमांड की कि सपा के संस्थापक को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। गौरतलब है कि पिछले  बुधवार को सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles