Monday, March 31, 2025

UP News: केंंद्रिय मंत्री स्मृति रानी का अमेठी दौरा, कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का करेंगी शुभारंभ और शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी दौरे पर हैं। स्मृति ईरानी अमेठी के एक दिवसीय यात्रा पर हैं। लखनऊ हवाई अड्डे  से बाई रोड अमेठी के लिए रवाना हो गई हैं। सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गौरीगंज में कार्यक्रम का आयोजन होना है। स्मृति ईरानी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज पूरे देश में भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिस कड़ी में यहां पर भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्मृति ईरानी गौरीगंज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास पर भी जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगी और आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपने इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles