उत्तर प्रदेश :यूपी में देर रात 40 वरिष्ठ PCS अधिकारियो के हुए ट्रांसफर !

उत्तर प्रदेश  :यूपी में देर रात 40 वरिष्ठ PCS अधिकारियो के  हुए ट्रांसफर !
उत्तर प्रदेश :यूपी  मे ट्रांसफर का दौर चल रहा  है।  30 सितम्बर यानी कल देर रात 40 वरिष्ठ  PCS अधिकारियों  के ट्रांसफर  किए गए। इनमें लखनऊ सहित कई जनपदों से अधिकारियों की फेरबदल  हुई है। जिलों व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार   विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, एक ही जनपद  में तीन साल  पूरा करने वाले अधिकारियों  को भी इधर से उधर भेजा  गया है। 
जबकि कई अधिकारियों  के ट्रांसफर रद्द  भी किए गए हैं। तो कुछ को तबादला नीति से राहत भी दी गई है। अधिक तादाद  में उपजिलाधिकारियों को प्रमोशन  देकर सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य समकक्ष पदों पर तैनात किया गया है। शासन ने ये तबादले पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किया है, इससे पीसीएस संवर्ग में गहरी नाराजगी है। अधिकारी देर रात तक तबादलों की जानकारी के लिए परेशान रहे।

इन पीसीएस अफसरों के हुए ट्रांसफर

, विजेता सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव, उमेश, मिश्रा अपर जिलाधिकारी चंदौली, सूर्यकांत त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त कानपुर,गम्भीर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त लखनऊ, पल्लवी मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली, संतोष कुमार उपनिदेशक मंडी लखनऊ, चंदन पटेल उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, रमेश चन्द्र एडीएम FR हमीरपुर बने, राजेंद्र प्रसाद सिटी मजिस्ट्रेट इटावा बने।
Previous articleराजस्थान में BJP का ध्यान उन सीटों पर, जहां कभी विजय नहीं हुई !
Next articleअफगानिस्तान :तालिबान ने महिलाओं से छीना पढ़ने का हक, विरोध करने पर बरसाई गोलियां…