पेंशन के लिए बेटी बन गई पिता की पत्नी, अब तक सरकार से ले चुकी है 12 लाख रुपये

पेंशन के लिए बेटी बन गई पिता की पत्नी, अब तक सरकार से ले चुकी है 12 लाख रुपये

गलत तरीके से पेंशन खाने का हैरतंगेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के एटा की एक महिला 10 साल तक प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर 12 लाख रुपये निगल गई। महिला के पिता की मौत वर्ष 2013 में हो गई थी।  लेकिन उसकी मां की मौत, पिता की मौत से भी पहले हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद आरोपी महिला ने विभाम में खुद को अपने ही पिता की बीवी बताया और 10 साल तक पेंशन की लाभ लेती रही। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार यहां रहने के विजारत उल्ला खां, 30 नवंबर 1987 को लेखपाल के ओहदे से रिटायर हुए थे. इसके कुछ साल बाद ही उनकी पत्नी साविया की मौत हो गई। साल 2013 को विजारत खान का भी इंतकाल हो गया।

लेकिन अपने पिता की मौत के बाद 2013 से ही उनकी बेटी मोहसिना परवेज वाइफ फारूख अली ने पेंशन कागजों में खुद को विजारत की पत्नी बताकर पेंशन का फायदा लेना शुरू कर दिया। उसकी इस साजिश पर 10 साल तक किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन झूठ कितने दिन टिकने वाला था. मामला किसी तरह उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के सामने आ गया। जिस पर उन्होंने जांच बैठा दी।

जांच पूरी होने के बाद खुलासा हुआ कि मोहसिना ने गलत तरीके से पेंशन को लिया है. उसने बेटी होते हुए, अपने पिता की बीवी बनकर नाजायज तरीके से सरकारी पैसे को हड़पा। इसके बाद कानूनगो राजकपूर ने अलीगंज कोतवाली में पूरे प्रकरण पर FIR लिखवाई. जिसके बाद पुलिस ने मोहसिना के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। फंसने की भनक लगते ही महिला फरार हो गई.।लेकिन लंबे समय के बाद ने उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Previous articleकोमाकी ने अपने वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपग्रेड वर्जन भारतीय बाजार में किया लॉन्च , ये है कीमत
Next articleलोकसभा में PM मोदी बोले- विपक्ष को भारत की सेना नहीं दुश्मन के दावों पर भरोसा