हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन, देखें शेड्यूल

हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन, देखें शेड्यूल

देश के किसी भी कोने से रामलला के दर्शन की सुगमता हो इसके लिए रेलवे दर्जनों ट्रेनें चला रहा है. इसमें से आठ ट्रेनों को तो प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे. इसमें प्रमुख हैं वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन. आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयरकार का किराया लगभग 1,420 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपये प्रस्तावित है.

दिल्ली से रवाना और अयोध्या पहुंचने की ये है टाइमिंग
वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी.
यह ट्रेन कानपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी.
वंदे भारत लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे रवाना होगी.
दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

अयोध्या से रवाना होकर दिल्ली पहुंचने का समय
वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी.
यह लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे रवाना होगी.
ट्रेन लखनऊ से कानपुर पहुंचकर शाम 6:35 बजे निकलेगी.
वंदे भारत आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी.

Previous articleराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी सोनिया गांधी!
Next articleगजब का फोन, मिलेगी 128GB की स्टोरेज, कीमत 2,599 रुपये