भीषण गर्मी ने मचाया कोहराम, यूपी- बिहार में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!

भीषण गर्मी ने मचाया कोहराम, यूपी- बिहार में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!

यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बलिया जिले में गर्मी से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। बिहार के गया जिले की बात करें तो हीटवेव के कारण बीमार हो रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। 75 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में 120 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बुखार, सांस फूलने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं की शिकायत के साथ जिला अस्पताल में 400 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया था। बलिया में 15 से 17 जून तक 54 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी के अनुसार, भर्ती किए गए अधिकांश रोगियों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी।

बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस में बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा गर्मी के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई। इसके बाद हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है।

मौसत विभाग ने बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना और अन्य जिलों में 24 जून तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम एजेंसी ने 18 और 19 जून को बिहार के लिए ‘अत्यधिक लू’ अलर्ट भी जारी किया है। औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और अरवल जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, बांका, शेखपुरा, जमुई और लखीसराय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Previous articleनौकरी में चाहिए जल्दी प्रमोशन तो रविवार के दिन करें केवल ये एक काम!
Next articleचतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, 5 वीं पास कर सकते हैं अप्लाई