Saturday, March 29, 2025

WFI के अध्यक्ष पद के चुनाव पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने लगायी रोक, कल होनी थी वोटिंग

चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने रेसलिंग संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दी है। ये चुनाव कल शनिवार 12 अगस्त को प्रस्तावित था। इस चुनाव की तिथि पहले ही कई बार बदल चुकी है। अब कोर्ट के आदेश के बाद इस पर फिर रोक लग गई है। लंबे संघर्ष के बाद हाल ही में WFI के पूर्व चीफ और बीजेपी MP बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजंरग पुनिया सहित कई बड़े पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, उसके बाद ही नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई थी। लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव फिर टल गया है।

बता दें कि WFI के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योराण के बीच मुकाबला होगा। बाकी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद यही लड़ाई इन्हीं दोनों में है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, WFI के पूर्व चीफ बृजभूषण सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं पूर्व चैंपियन अनीता इस चुनाव में अकेली महिला उम्मीदवार हैं। ये हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं और राज्य पुलिस में सेवा दे रहीं हैं। अनीता ने अपना नॉमिनेशन ओडिशा यूनिट के प्रतिनिधि के रूप में भरा है।

बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव में अभी कुल 25 इकाइयां हैं। देश के 25 राज्यों में ये इकाइयां हैं, और हर इकाई के पास दो वोट होते हैं। पूर्व चीफ के करीबी संजय सिंह का दावा है कि उनके साथ 20 राज्य हैं। संजय सिंह रेसलिंग फेडरेशन से पिछले 13 साल से जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में वो पदाधिकारी रहे हैं। पिछले तीन दशक से बृजभूषण और संजय दोनों एक-दूसरे के करीबी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles